मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के खैरा चौराहे पर समोसा खा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, युवक हुआ घायल
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे कछवा थाना क्षेत्र के खैरा चौराहे पर खैरा गांव निवासी मनीष कुमार पांडे सुबह दुकान पर समोसा खाने के लिए आए थे। इसी दौरान बाइक से चार हौसला बुलंद बदमाश आए और समोसा खा रहे मनीष कुमार पांडे पर अवैध असला से फायर कर दिया। जिसमें युवक घायल हो गया कछवा अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मिर्जापुर जिला अस्पताल रेफर किया।