कोल: रोहिना सिंहपुर हाइवे से पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और बाइक के साथ किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 23, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त सुगड़पाल उर्फ छोटू पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सिसरोई थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को रोहिना सिंहपुर से हाईवे अकराबाद के पास से अवैध एक तमंचा 315 बोर व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना पर मुकदमा 83/2025 धारा3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।