राजातालाब: खिल्लूपुर में महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग
खिल्लूपुर में महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित, 50 महिलाओं ने लिया भाग वाराणसी । सेवापुरी विकासखंड के खिल्लूपुर गांव में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे अंनशा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिला सशक्तिकरण विषयक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके छिपे हुए हुनर की पहचान कराना, कौशल विकास के लिए प्रेरित करना था ।