बाबूपुर चौकी पुलिस मुखबिर की सूचना पर राजेश प्रजापति के घर पहुंची और तलाशी लेने पर 10 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया, जिसकी बाजारु कीमत 2 लाख 10 हजार बताई जा रही है । पुलिस ने बरामद गांजा के साथ आरोपी राजेश प्रजापति को चौकी ले गई । आवश्यक लिखापढ़ी के बाद सोमवार की शाम 4 बजे पुलिस आरोपी राजेश का मेडिकल कराया और कोर्ट मे पेश किया जायेगा ।