डिलौरा बाईपास में घरेलू कलह के चलते पति अवध बिहारी सोनी और पत्नी नीलम सोनी के बीच झगड़ा हो गया । झगड़ा इतना बढ़ा कि आपे से बाहर पत्नी नीलम ने पति अवध बिहारी को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया । छत से गिरकर पति बेहोश हो गया । दवा इलाज के बाद होश में आते ही सोमवार की दोपहर 2 बजे पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोलगवां थाने पहुंचा है ।