पटना ग्रामीण: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
केंद्र सरकार द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर पार्टी ऑफिस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर भारत रत्न दिए जाने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। वहीं, उन्होंने कहा कि यहां की महागठबंधन सरकार कब्जा करने में विश्वास रखती है।