धर्मनगरी चित्रकूट में गौशाला बनी चर्चा का विषय सतना जिले की धर्मनगरी चित्रकूट स्थित एक गौशाला इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच गौवंश को राहत देने के लिए गौशाला प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। गौशाला में लगभग 1300 गौवंश को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शावर (फव्वारे) और पंखों की व्यवस्था की गई है।