पन्ना: नेशनल हाईवे-39 पर हादसा, बाइक सवार 10 फीट गहरी पुलिया में गिरा, हालत गंभीर
Panna, Panna | Apr 22, 2026 पन्ना के मडला में नेशनल हाईवे-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ अनियंत्रित होकर एक मजदूर अपनी बाइक सहित 10 फीट गहरी पुलिया में जा गिरा। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घायल किशोरा आदिवासी का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुँचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी है।