चौथम: भाकपा चौथम अंचल परिषद की बैठक मालपा में हुई सम्पन्न, नेताओं ने कहा 6 से 15 अगस्त तक पार्टी चलाएगी पदयात्रा
भाकपा चौथम अंचल परिषद की बैठक शुक्रवार की शाम चार बजे तक मालपा में जगबली चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा की बिहार राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विदेश नीति और आर्थिक नीतियों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।