चम्पावत: जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के लिए हुए ट्रायल
जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के तहत नगर पालिका स्तर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग में कुल 23 बालिकाओं ने और एक बालक ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को गोरलचौड़ में प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।