चम्पावत: कलेक्ट्रेट रोड में बनी मल्टी स्टोरी पार्किंग में खड़े वाहनों से तेल चोरी होने पर भड़के टैक्सी चालक
कुमाऊं टैक्स यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित भट्ट के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने टैक्सी स्टैंड में प्रदर्शन किया। टैक्सी चालकों का कहना था की पार्किंग स्थल में ना तो बिजली की व्यवस्था है ना ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यहां शराबियों ने डेरा बना लिया है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बिजली और सीसीटीवी लगाना अत्यंत आवश्यक है।