भरथना: बकेवर NH19 पर मेमनों से भरी पिकअप पलटी, दो लोग गंभीर घायल, नौ मेमने लापता
बकेवर थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर सिक्सलेन पर अशोका ढाबा के समीप रविवार सुबह 11बजे राजस्थान से प्रयागराज जा रहे 96 मेमनों से लदी पिकअप का पिछला टायर फटने से वाहन पलट गया। हादसे में चालक समेत दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं चार अन्य व्यापारी मामूली रूप से घायल हुए। पिकअप चालक समेत 8व्यापारी फिरोजाबाद और एटा है।.