क्षेत्र के ग्राम बड्ढा वाजिदपुर में सड़क दुर्घटना में मृत दोनों दोस्तों के शव पहुंचे, परिवार में मचा कोहराम
Siyana, Bulandshahr | May 28, 2026
क्षेत्र के ग्राम बड्ढा बाजितपुर में सड़क दुर्घटना में मृत दोनों दोस्तों के शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने गांव के ही श्मशान स्थल पर दोनों दोस्तों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को दोनों दोस्तों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे थे। देर रात्रि थाना गुलावठी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।