कुढ़नी: कुढ़नी सीएचसी में शल्य चिकित्सा से हुआ पहला सफल प्रसव
कुढ़नी - सीएचसी कुढ़नी में शल्य चिकित्सा से सफलतापूर्वक प्रथम प्रसव कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता रेणु चौधरी एवं डॉ आर के शर्मा के नेतृत्व में फर्स्ट रेफरल यूनिट के तहत कुढ़नी सीएचसी में शल्य चिकित्सा विधि से प्रथम प्रसव कराते हुए सोमवार करीब 2:00बजे इस सुविधा का शुभारंभ किया गया