कुढ़नी: कुढ़नी थाना क्षेत्र में नीलगाय को बचाने के प्रयास में इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई, सभी सवार बाल-बाल बचे
कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार और बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे पदमौल के समीप नीलगाय के बचने के क्रम में इनोवा कार सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई बाल बाल बचे कुढनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि एवं अन्य पांच सहयोगी ।वहीं सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी।