माखन नगर: माखननगर में परिवर्तित मार्ग पर अव्यवस्था, जाम में आधे घंटे फंसी एंबुलेंस का वीडियो वायरल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 15, 2026
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो माखननगर का है, जिसमें एक एंबुलेंस लंबे समय तक जाम में फंसी दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, माखननगर–पिपरिया–नर्मदापुरम मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बनाए गए परिवर्तित मार्ग (डायवर्जन) की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।