उरई: गोहन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत
Orai, Jalaun | Mar 11, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवकों के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और रास्ते पर जा रहे थे ,तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मारी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।