उरई: लीला गार्डन के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Orai, Jalaun | Mar 11, 2024 उरई शहर के लीला गार्डन के पास निकली रेलवे लाइन पर एक युवक अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जब युवक के शव को पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।