मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सारणी के भाजपा नेता कमलेश सिंह ने बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री शिवाजी नारायण पटेल से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात लगभग 10 मिनट तक चली, जिसमें सारणी क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मंत्री को अवगत कराया गया।