धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में गंगा के जलस्तर बढ़ने से किसान की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कूदकर बचाई जान
मंडी धनौरा में एक बड़ा हादसा टल गया, जब मुकारमपुर खादर के पास एक उफनते नाले में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के नाले उफान पर हैं। यह घटना बुधवार को हुई, जब लाड़नपुर गांव के कुछ किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बंधे के पार पौध लेने जा रहे थे।