बरेली: शहर के सभी चौकी प्रभारियों के साथ एसपी सिटी ने की समीक्षा बैठक
बरेली बुधवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे बरेली एसपी सिटी मानुष पारीक ने शहर क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों के साथ कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, त्योहारों के दृष्टिगत शांति बनाए रखने और जनता से बेहतर व्यवहार पर चर्चा हुई।एसपी सिटी ने सभी चौकी प्रभारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।