बरेली: फतेहगंज से स्मैक लाकर सेटेलाइट व जंक्शन पर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को बारादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली के बारादरी पुलिस ने मंगलवार देर रात पीलीभीत बाईपास रोड पर छापेमारी कर 53 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों आदिल और कासिम को गिरफ्तार किया। दोनों विशारतगंज के गुलाबनगर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से एक टेम्पो और बाइक भी बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.30 लाख रुपये है।