शेखपुरा: शीतला अष्टमी के मौके पर मां मथुरासानी महोत्सव को लेकर माहुरी धर्मशाला से बल्लम ठाकुरबाड़ी तक निकाला गया कलश शोभायात्रा
शीतला अष्टमी के मौके पर मां मथुरासानी महोत्सव को लेकर माहुरी धर्मशाला से बल्लम ठाकुरबड़ी तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। प्रत्येक वर्ष माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासानी महोत्सव कार्यक्रम पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे पन भरनी भी कहा जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में माहुरी समाज के महिला और पुरुष शामिल हुए।