शेखपुरा: तेउस पंचायत के जयंती ग्राम महादलित टोले में एक सप्ताह से जल संकट गहराया ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार
तेउस पंचायत के जयंती ग्राम महा दलित टोला में पिछले एक सप्ताह से शुद्ध पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग जहां तहां से पानी लाने के लिए बेबस हो चुके हैं। स्थानीय निवासी पन्नालाल विकास कुमार, जवाहर मांझी, छोटू मांझी आदि ने बताया कि नल जल योजना का स्टार्टर पिछले एक सप्ताह से जला हुआ है। ठेकेदार ने स्टार्टर बनने से मना कर दिया।