शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद से पिंडशरीफ गांव के बाधार में 1000 किलो जावा गुड़ किया विनष्ट
उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद से पिंड शरीफ गांव के बाधार में 1000 किलो जावा गुड़ विनष्ट किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब को भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।