लोहरदगा: लोहरदगा में सड़क हादसों में दो की मौत, ज़िला अध्यक्ष ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की मांग की
लोहरदगा जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू पंचायत स्थित चितरी महुआ टोली के समीप हुई, जहां चिप्स लोड हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर सुरेश उरांव उर्फ भदु उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी चंद्रदेव महतो घायल हो गए। बताया गया कि द