गोंडा के नंदिनी निकेतन में आयोजित राष्ट्रकथा में बुधवार 3 बजे पूर्वांचल के बाहुबली व पूर्व MLC बृजेश सिंह और बाहुबली व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे। दर्शन-पूजन के बाद दोनों बाहुबलियों ने एक साथ बैठकर चाय पर लंबी बातचीत की। इस मुलाकात से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।