चकराता: देहरादून में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन
शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर देहरादून के बद्रीनाथ मंदिर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की और 151 कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन किया। मंत्री ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, भोजन कराया तथा दक्षिणा और उपहार वितरित किए। भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी सहित अन्य पदाधिकारी इस धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद थे।