सोमवार दोपहर 2:30 बजे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गण एवं किसान कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। किसानों का कहना था कि अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर यह एक दिवसीय धरना दिया गया है। मुख्य मांग थी कि जो आवारा पशु हैं वह किसानो की फसलों को नष्ट कर रहे हैं इसका प्रशासन संज्ञान ले।