फुलवारी: फुलवारी के भूसौला पुल के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक व्यक्ति जख्मी
फुलवारी के भूसौला पुल के पास अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार देने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा नजदीकी फुलवारी एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जाता है कि व्यक्ति के सर में काफी ज्यादा चोट आई है। वहीं युवक कहां के रहने वाले हैं अभी तक पता नहीं लग सका है।