गरौठा: नौतपा के बीच झांसी में मौसम का बड़ा उलटफेर, तेज बारिश और ओलावृष्टि से तपती धरती को मिली राहत
झांसी जनपद में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। गुरसराय क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे भीषण गर्मी और नौतपा से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद बच्चे और युवा मौसम का आनंद लेते नजर आए।