लवकुशनगर में अनुराग खरे ने बीआरसी का पदभार संभाला, स्टाफ बैठक में दिए निर्देश
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Mar 31, 2026
लवकुशनगर में अनुराग खरे ने बीआरसी का मंगलवार की शाम 4 बजे पदभार ग्रहण किया। इस दौरान स्टाफ ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही उन्होंने बीएसी और स्टाफ के साथ बैठक कर शासकीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में सभी स्कूल 100% लक्ष्य समय सीमा में पूरा करें, लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी