मैहर: भूमि विवाद में संघर्षरत आदिवासी किसान की मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार।
मैहर। मैहर जिले में भूमि विवाद को लेकर वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे एक आदिवासी किसान की मौत के बाद मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। मृतक किसान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कई न्यायालयों से उनके पक्ष में आदेश मिलने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। आक्रोशित परिवार ने न्याय दिलाने जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन सौप न्याय दिलाने की मांग।