करेरा: करेरा में गंज की माता मंदिर में सपाद् लक्ष्य शिवलिंग एवं शिव-पार्वती पूजन के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन
आज सुबह 9:00 बजे गंज की माता मंदिर में सपाद् लक्ष्य शिवलिंग एवं शिव-पार्वती पूजन के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली और भगवान शिव का जयघोष किया।