सनातन आस्था के सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल 22वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव इस वर्ष भी पूरे धार्मिक विधि-विधान, भक्ति और उल्लास के साथ निकाला जाएगा। सहारनपुर की यह रथ यात्रा वर्षों से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है।