पीपलदा: अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान कवलदा तिराहे से एक व्यक्ति को अवैध धारदार हथियार छुरे के साथ किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 25, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही कर एक व्यक्ति को धारदार छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। अयाना थाना अधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने शनिवार दोपहर ढाई बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में इलाका गश्त के दौरान कवलदा तिराहे पर शक होने पर एक व्यक्ति को डिटेन कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास धारदार हथियार छुरा मिला।