पीपलदा: खातोली थाना इलाके में विरोदा गांव के पास मोटरसाइकल के फिसलने से युवक हुआ गंभीर घायल, MBS अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 23, 2025 खातोली थाना इलाके के खेड़ली बेरिसाल गांव निवासी युवक बिरोदा गांव के पास मोटरसाइकिल से फिसलने से गम्भीर घायल हो गया। घायल युवक के परिजनों ने गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि हरिमोहन पुत्र रामस्वरूप बैरवा मोटरसाइकिल से गाँव आ रहा था कि बिरोदा गांव के निकट मोटरसाइकिल फिसलने से वहां पेड़ से टकराकर गम्भीर घायल हो गया।गम्भीर हालत में उसे पहले खातोली अस्पताल ले जाया गया।