ब्यौहारी: बिना टायर के 15 दिन से खड़ी जननी एक्सप्रेस, लोग परेशान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया का मामला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया में टायर खराब होने के बाद जननी एक्सप्रेस 15 दिन से खड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि एंबुलेंस की समय पर रखरखाव नहीं होने से ऐसी दिक्क्त आई है, अब लोगो को सुविधा नहीं मिल रही है। निपानिया के ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर 4 बजे बताया कि शहडोल से उनका गांव लगभग 130 किलोमीटर दूर है।