चान्हो प्रखंड अंतर्गत मुरतो पंचायत के कुल्लू गांव में रविवार रात जंगली हाथी के उत्पात से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में नेहरू पासवान का दो कमरों का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पप्पू उरांव के घर में भी हाथियों द्वारा तोड़-फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा नेता शालिक राम पाण्डेय एवं चान्हो...