जसवंतनगर: ग्राम जमुना बाग के पास सड़क पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
जसवंतनगर के ग्राम जमुना बाग के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फिरोजाबाद निवासी 21 वर्षीय संगीता की मौत हो गई, जबकि पति शरीफ खां गंभीर घायल हैं। दंपती पिपरैंदी गांव से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. विकास अग्निहोत्री महिला क़ो मृत घोषित किया। पति को सैफई रेफर किया गया।