शाहबाद: कस्बाथाना में गुमटी में लगी आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
Shahbad, Baran | Apr 16, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक गुमटी में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गुमटी में एक व्यक्ति कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। आग लगने से अंदर रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया, हालांकि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है।