बेगूसराय: बेगूसराय में आग से घर जलकर राख, ₹10 लाख की संपत्ति का नुकसान
बेगूसराय में भीषण आग ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया और लाखों की संपत्ति खाक हो गई।बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहमा, वार्ड संख्या 5 में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।इस अगलगी की घटना में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।