घोड़ाडोंगरी: बारिश के बीच सीसी रोड निर्माण का वीडियो हुआ वायरल, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत क्षेत्र में गुणवत्ता पर उठे सवाल, सोशल मीडिया
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत क्षेत्र में बारिश के बीच सीसी रोड निर्माण कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में निर्माण एजेंसी के मजदूर लगातार हो रही बारिश के दौरान भी सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।