सगड़ी: सगड़ी में अफवाहों के चलते पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़, परेशानियों का सामना करना पड़ा
Sagri, Azamgarh | May 19, 2026 आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत कई पेट्रोल पंपों पर अपवाहों के चलते मंगलवार को डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई । जिससे डीजल और पेट्रोल लेने वाले ग्राहकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा । प्रशासन द्वारा लाख समझाने और जागरूक करने के बाद भी अफवाहों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है । बताया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की कोई कमीं नही है ।