मुरैना नगर: गुरु पूर्णिमा पर करह धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट प्लान,श्रद्धालुओं से नियमों की अपील।
गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को करह धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।यातायात पुलिस ने भीड़ और जाम से बचने के लिए रूट प्लान जारी किया है।ग्वालियर-बानमौर से आने वाले श्रद्धालु टेकी तिराहा,जबकि मुरैना-धौलपुर से आने वाले नीवरी-सुमावली मार्ग का उपयोग करें।पुलिस ने अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करें और नियमों का पालन करें।