बजरंग नगर में शिक्षक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित लाखों जेवरात उड़ाए
वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के अशोक पुरम कॉलोनी के पिछले तरफ बजरंग नगर में शरद पांडे के मकान में किराए पर रहने वाले शिक्षक डॉक्टर दुर्गेश सिंह के बीती रात में बंद घर में घुसे चोरों ने नगदी और जेवरात उड़ा दी. घर में चोरी होने की जानकारी रविवार की सुबह होने पर दुर्गेश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन कर वापस लौट गई।