चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत पश्चिम बंगाल सीमा से सटे आदिवासी बहुल नीमडीहा गांव में सोलर जलापूर्ति योजना के तहत बनी जल मीनार खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। जल मीनार के पिलरों में दरारें पड़ चुकी हैं और संरचना किसी भी समय गिर सकती है, मगर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब तक अनजान बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मीनार के चारों ओर जलजमाव है और घनी झा