बलरामपुर: मूर्ति विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूब रहे गोवंश को पीएसी के जवानों ने बचाया
राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु 30 वीं वाहिनी पीएसी के फ्लड कंपनी को लगाया गया था जो किसी भी प्रिय घटना को रोकने के लिए मुस्तैद थे। शनिवार शाम 5 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक गोवंश पानी व बालू के दलदल में फंसा दिखाई पड़ा जिस पर तुरंत पीएससी के जवानों ने मोटर बोट से पहुंचकर उसे बाहर निकाला और उसका प्राथमिक उपचार किया।