मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला आया सामने,हिंदुओं को ईसाई बनाने का चल रहा था खेल, सूचना पर पहुंची पुलिस
Meerut, Meerut | Aug 11, 2024 कंकरखेड़ा क्षेत्र में धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया है। जहां हिंदुओं को ईसाई बनाने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है यहां हर रविवार संडे प्रेयर होती है। संडे प्रेयर के नाम पर हिंदुओं का धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा है।