कलेक्टर मृणाल मीना ने आज 19 दिसंबर को किरनापुर विकासखंड अंतर्गत रजेगांव स्थित धान खरीदी केंद्र का दोपहर लगभग 12 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, धान की तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश